कोलकाता, भारतीय क्रिकेट टीम बेहतरीन गेंदबाज और पूर्व कोच अनिल कुंबले इंडियन स्पोर्टस ऑनर्स के सर्वश्रेष्ठ कोच की दौड़ में शामिल हैं। इस पुरस्कार को आरपी-एसजी ग्रुप भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की संस्था के साथ मिलकर दे रही है। बात दे कि हाल के दिनों में विराट कोहली के साथ विवाद के बाद कुंबले भारतीय टीम के कोच पद से हट गए थे। जिसके बाद कोहली के पंसद के रवि शास्त्री को टीम का नया कोच बनाया गया था। इस श्रेणी में कुंबले के साथ बिशेश्वर नंदी (जिम्नास्टिक),बलवान सिंह (कबड्डी),हरेन्द्र सिंह (हाकी) और विजय देवेचा (गोल्फ) भी शामिल हैं। इस नामांकन की गुरुवार को घोषणा की गई। विजेताओं का ऐलान 11 नवंबर को मुंबई में होने वाले कार्यक्रम में किए जाएंगे।
साल के सर्वश्रेष्ठ कोच की दौड़ में कुंबले का नाम शामिल
