मुम्बई, बॉलीवुड अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद रेखा ने सांसद निधि से 2.5 करोड़ रुपए रायबरेली को दिए हैं। रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की संसदीय सीट है।सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री ने यह फंड सड़क निर्माण, पानी की सप्लाई और बिजली सप्लाई को बेहतर करने के लिए दिया है।
अधिकारियों ने कहा कि रेखा ने पहली किश्त के रूप में 1.42 करोड़ रुपए देने का फैसला किया है। इनमें से 1.06 करोड़ रुपए रेखा गणेशन के द्वारा दिया गया है। बाकि बचा हुआ भी आ जाएगा जब यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा करवा दिए जाएंगे।अधिकारियों ने कहा ‘ऐसा बहुत कम होता है जब कोई राज्यसभा सांसद अपनी मर्जी से किसी सीट के लिए इतना फंड देता है। रेखा स्वंय सोनिया गांधी से मिलीं और अपने फंड को रायबरेली में खर्च करने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया।रेख के फंड से मुख्य रूप से सोलर लाइट, इंटरलॉकिंग और सीमेंट कॉन्क्रीट रोड बनाए गए हैं। रेखा का कार्यकाल 26 अप्रैल 2018 को पूरा हो रहा है।
रायबरेली के विकास के लिए अभिनेत्री रेखा ने दिए 2.5 करोड़
