नई दिल्ली,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनिया गांधी शिमला में छुट्टियां मना रही थी उसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया। सर गंगा राम अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी को शाम 5 बजे अस्पताल लाया गया, उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी। सोनिया गांधी का कई वर्षों से अमेरिका में इलाज चल रहा है, उनकी बीमारी के विषय में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई है। हिमाचल, गुजरात में चुनाव हैं और दोनों राज्यों में सोनिया गांधी कांग्रेस की स्टार प्रचारक हैं। कांग्रेस का कहना है कि श्रीमती गांधी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह ऑब्जरवेशन पर हैं।
शिमला से दिल्ली के अस्पताल पहुंचाई गई सोनिया गांधी
