मुंबई, बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने अपनी नई फिल्म मुल्क का लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में ऋषि कपूर कम बाल और काली सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को ऋषि कपूर ने अपनी प्रोफाइल पिक लगा लिया है। सफेद शर्ट और ग्रे जैकेट पहने ऋषि कपूर का लुक काफी इंटेस लग रहा है। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाले हैं। ऋषि कपूर अमिताभ के साथ पहले भी एक चर्चित फिल्म अमर अकबर एंथनी (1977) में काम कर चुके हैं। अब लंबे समय बाद ये जोड़ी पर्दे पर दोबारा नजर आने वाली है। अनुभव सिन्हा की इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा तापसी पन्नू, प्रतीक बब्बर, रजत कपूर और नीना गुप्ता भी अहम रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा ऋषि कपूर ‘102 नॉट आउट’ में नजर आने वाले हैं।
कम बाल और काली सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं ऋषि, नई फिल्म का लुक किया रिलीज
