मुंबई,1993 मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम की मुंबई स्थित चार प्रॉपर्टीज 14 नवंबर को नीलाम की जाएंगी। वित्त मंत्रालय ने अखबारों में इसका विज्ञापन दिया है। इनमें से हर प्रॉपर्टी की बेस प्राइस एक से डेढ़ करोड़ है। इस तरह इनकी कुल बेस प्राइस करीब 5 करोड़ रुपए है। दाऊद की प्रॉपर्टीज के साथ तीन और प्रॉपर्टीज की भी नीलामी होगी। विज्ञापन में में दाऊद की प्रॉपर्टीज की रिजर्व प्राइस भी दी है। नीलामी में शामिल होने वालों को 10 नवंबर तक अपनी डिटेल डिपार्टमेंट को देनी होगी। जानकारी के मुताबिक, मुंबई में भिंडी बाजार, याकूब स्ट्रीट, पक्मोडिया स्ट्रीट और दादरी वाला चॉल वाली दाऊद की प्रॉपर्टी को नीलाम किया जाएगा।
प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइस
मुंबई के भिंडी बाजार में बनी डबल स्टोरी बिल्डिंग की रिजर्व प्राइस 1 करोड़ 21 लाख रुपए है।भिंडी बाजार में ही बने होटल रौनक अफरोज के लिए 1 करोड़ 18 लाख की रिजर्व प्राइस रखी गई है।मुंबई के पर्ल हार्बर में बने एक फ्लैट की रिजर्व प्राइस 92 लाख 69 हजार है। मुंबई की याकूब स्ट्रीट में बने फ्लैट्स की रिजर्व प्राइस 1 करोड़ 55 लाख रुपए है।
14 नंवबर को दाऊद की 4 प्रॉपर्टी होंगी नीलाम, सरकार ने 5 करोड़ रखी बेस प्राइस
