भोपाल, राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उनकी नवीन पद-स्थापना की है, जो निम्नानुसार है-श्रीमती रेणु पंत आयुक्त (फील्ड) नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर से आयुक्त-सह-संचालक, सहकारी संस्थाएँ तथा प्रबंध संचालक राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ (अतिरिक्त प्रभार)।
आशुतोष अवस्थी आयुक्त-सह-संचालक, सहकारी संस्थाएँ तथा प्रबंध संचालक राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ (अतिरिक्त प्रभार) को कमिश्नर, सागर संभाग। अक्षय कुमार सिंह महाप्रबंधक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भोपाल से संचालक, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना पदस्थ किया गया है।
अक्षय कुमार सिंह के संचालक, संस्कृति का कार्यभार ग्रहण करने पर प्रमुख सचिव, मनोज श्रीवास्तव आयुक्त-सह-संचालक संस्कृति, स्वराज संस्थान एवं मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना तथा संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। प्रमुख सचिव, एस.एन. मिश्रा को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ संचालक आदिम-जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रबल सिपाहा को वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त (फील्ड) नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राप्रसे के तीन अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना
इधर,राज्य शासन ने भारतीय राज्य सेवा के 3 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उनकी नवीन पद-स्थापना की है, जो निम्नानुसार है-
नरेन्द्र सूर्यवंशी अपर कलेक्टर उज्जैन से अपर कलेक्टर देवास, अशोक कुमार ओहरी, उपायुक्त (राजस्व) सागर संभाग सागर से अपर कलेक्टर पन्ना, आनंद कोपरिहा अपर कलेक्टर जबलपुर से अपर कलेक्टर दमोह पदस्थ किया गया है।
राप्रसे अधिकारी अरविन्द कोपरिहा का आदेश दिनांक 01 नवम्वर 2017 से प्रभावशील होगा।
एस.एस. उप्पल मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के उपाध्यक्ष मनोनीत
-बोर्ड में पदेन सदस्यों के अतिरिक्त 13 सदस्य मनोनीत
राज्य शासन ने एस.एस. उप्पल को मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। उप्पल बोर्ड में विशेषज्ञ की जिम्मेदारी भी वहन करेंगे। बोर्ड में मण्डला के सुनील नामदेव को भी विशेषज्ञ मनोनीत किया गया है।
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में पदेन सदस्यों के अतिरिक्त 13 सदस्य मनोनीत किये गये हैं। इनमें धरम सिंह आर्य सीहोर, रामेश्वर पटेल होशंगाबाद, आजम सिंह अलीराजपुर, श्रीमती रामकुंवर बाई पाटीदार शाजापुर, जितेन्द्र रावत ग्वालियर, देवेन्द्र नरवरिया भिण्ड, बृजेश राय छतरपुर, शेषराव यादव छिन्दवाड़ा, स्वदीप सिंह रीवा, राजेश तिवारी शहडोल, मनोज काला इंदौर, हंसराज शाह नरसिंहपुर और रामचंद्र मौर्य खण्डवा शामिल हैं।
मनोज काला और हंसराज शाह व्यापारी वर्ग से सदस्य मनोनीत किये गये हैं। रामचंद्र मौर्य हम्मालों के प्रतिनिधि के रूप में सदस्य मनोनीत किये गये हैं।