रांची, नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी, एनआईए ने पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में झारखंड पुलिस के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है।
एनआईए द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पूर्व विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में झारखंड पुलिस के एएसआई(सब इंस्पेक्टर) शेषनाथ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। एनआई ने रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में आरसी 11/2017 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। रमेश सिंह मुंडा की हत्या वर्ष 2008 में कर दी गयी।
एनआईए द्वारा गिरफ्तार झारखंड पुलिस के अधिकारी पर आरोप है कि उसने रमेश सिंह मुंडा के भ्रमण की सूचना माओवादियों तक पहुंचायी थी, जिसके कारण ही नक्सलियों ने सटीक सूचना पर एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने गये रमेश सिंह मुंडा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। बताया गया है कि एनआईए की टीम ने इस हत्याकांड मामले में चार अन्य स्थानों पर छापेमारी की।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार एएसआई रमेश सिंह मुंडा के बॉडीगार्ड के रूप में काम कर चुका है और उनके साथ रहने के दौरान एएसआई ने रमेश सिंह मुंडा के बारे में नक्सलियों तक सटीक जानकारी पहुंचायी। शेषनाथ सिंह को एनआईए ने धनबाद से गिरफ्तार किया। इस मामले में एनआईए की टीम ने एक पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी छापेमारी की है और वहां से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके अलावा बुंडू-तमाड़ इलाके में भी कई घरों में छापेमारी की गयी।
गौरतलब है कि माओवादियों ने पूर्व मंत्री नक्सलियों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में झारखंड पुलिस काफी दिनों से जांच कर रही थी, लेकिन आजसू पार्टी विधायक विधायक और उनके पुत्र विकास सिंह मुंडा के आग्रह पर राज्य सरकार ने हत्याकांड मामले में जांच की जिम्मेवारी एनआईए को सौंपी थी। एनआईए की टीम ने इस हत्याकांड मामले में आत्मसमर्पण करने वाले कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है
मुंडा हत्याकांड में NIA ने पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया
