शेन वॉर्न के साथ फिर जुड़ा विवाद ब्रिटिश अदाकारा को जड़ा मुक्का

लंदन,ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न क्रिकेट के बाद अब सिर्फ विवादों की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। 48 साल के वॉर्न के साथ एक नया विवाद जुड़ा गया है। जिसकी वजह वे परेशानी में पड़ सकते है। दरअसल,एक पोर्न स्टार ने वॉर्न पर मुक्का जड़ने का आरोप लगाया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सेंट्रल लंदन के एक मशहूर बार में वॉर्न ने शनिवार को 31 साल के वलेरी फॉक्स के चहरे पर जोरदार मुक्का जड़ा। इसके बाद उस पोर्न स्टार को अपना चेहरा ढंकते हुए बार से बाहर निकलते देखा गया, बताया जाता है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा मारे जाने के बाद वह फर्श पर गिर गई थी। इसके बाद फॉक्स ने वॉर्न की शिकायत पुलिस से की है, इसके साथ ही इस घटना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- ट्विटर पर साझा किया है। फॉक्स ने अपने चेहरे की तस्वीर का वह हिस्सा शेयर किया है, जहां उसे मुक्का लगा है। इसके साथ ही वॉर्न को नीचा दिखाने के लिए लिखा है गर्व का अहसास कर रहे हो ? महिला पर हाथ उठाकर? नीच हो तुम। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है, इसके साथ ही वह सीसीटीवी फुटेज जुटाने की कोशिश में है।
इसके बाद फॉक्स ने एक और ट्वीट किया ‘नहीं, मैं झूठ नहीं बोल रही हूं.. सिर्फ इसलिए कि आप मशहूर हैं… इसका अर्थ यह नहीं है कि आप महिलाओं को हिट कर आगे निकल जाएं। वह वेस्टमिन्स्टर पुलिस स्टेशन पहुंची थीं यह पहला मौका नहीं, जब किसी महिला को लेकर वॉर्न विवादों में घिरे हों। 2000 में ब्रिटिश नर्स डोना राइट ने वॉर्न पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था, इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने वॉर्न से उपकप्तानी छीन ली। वॉर्न कभी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान नहीं बन पाए, इसके अलावा वॉर्न के कई अन्य महिलाओं के संबंध रहे, जिसके चलते उनकी वाइफ सिमोना उनसे अलग हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *