रायगढ़ , रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ग्राम पंचायत बायसी में आज सुबह 5 बजे हाथियों ने किसानों की फसलों को रौंद डाला और काफी नुकसान पहुंचाया है लगभग 20 -25 हाथियों का दल था इस गांव में घुस आया था और कई किसानों की कई एकड फसल को इन हाथियों ने खा कर तथा रौंद कर नुकसान पहुंचाया है।
इधर से आएगा और संकट
करतला वन परिक्षेत्र हाथियों की चिंघाड़ से थर्रा रहा था, लेकिन यह झुंड अब रायगढ़ वनमंडल क्षेत्र के जंगल की ओर कूच कर गया है। पिछले कई दिनों से हाथी यहां किसानों की फसल को तबाह कर रहे थे। ग्रामीणों में दहशत का माहौल था, फसल की सुरक्षा के लिए रतजगा कर रहे थे। करतला वन परिक्षेत्र से छाल वन परिक्षेत्र की ओर हाथियों का झुंड बढ़ गया है। जिससे कुछ समय के लिए करतला वन परिक्षेत्र में हाथियों का खतरा टल गया है। इससे ग्रामीण व वन विभाग ने राहत की सांस ली। पिछले कुछ दिनों से ६२ हाथियों का दल क्षेत्र में विचरण कर रहा था। रात के वक्त हाथी खेतों में जाकर किसानों की फसलों को रौंदकर नष्ट कर दिए। ऐसे में ५० से ज्यादा किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। वन विभाग लगातार हाथियों को खदेड?े का प्रयास कर रहा था, लेकिन अब हाथियों का दल रायगढ़ के जंगल की ओर चला गया है। दो हाथियों के कुदमुरा रेंज में मौजूद होने की खबर है। वह भी जल्द भी छात्र वन परिक्षेत्र में खदेड़ दिए जाएंगे। हाथियों द्वारा खेतों को नुकसान पहुंचाए जाने से किसानों को लाखों रुपए की क्षति हुई है।
बायसी में हाथियों के झुंड का धावा, कई एकड़ फसल की बर्बाद
