रायपुर, नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शनिवार को पांच लाख की एक इनामी महिला नक्सली संतीला को कांकेर में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर महिला नक्सली संतीला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि संतीला पर पांच लाख रुपए का इनाम था। पुलिस ने बताया कि कांकेर जिले के अंतागढ़ इलाके में संतीला की गिरफ्तारी की गई है। यहां कोयलीबेड़ा में मर्दा के जंगल से एक बंदूक के साथ संतीला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस इलाके में संतीला की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में लंबे समय से सूचना मिल रही थी। पुलिस को कई नक्सली गतिविधियों में आरोपी रही संतीला की लंबे समय से तलाश थी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में तेजी आई है। पिछले दिनों बस्तर में पुलिस दल ने एक इनामी नक्सली समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया था।
वहीं शुक्रवार को जगदलपुर में 10 नक्सलियों ने बस्तर पुलिस के आगे आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने 18 सितंबर को नक्सल विरोधी अभियान के तहत नारायणपुर जिले के एड़का थाना क्षेत्र में दो नक्सलियों को और बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में एक नक्सली को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 12 सितंबर को बस्तर से ही 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था।
पांच लाख की ईनामी महिला नक्सली हिरासत में,छतीसगढ़ पुलिस को मिली कामयाबी
