मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के फैंस की कमी नहीं है। बहुत ही कम समय में सनी ने बॉलीवुड में एक खास जगह बना ली है। अगर देखा जाए, तो आमतौर पर लोगों को बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत और बरसों इंतजार करना पड़ता है। लेकिन सनी ने अपनी किस्मत और मेहनत के चलते बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम कर लिया है। और उनकी फैन फॉलोइंग भी लगातार दिनों-दिन बढ़ रही है। इन फैंस में एक भोजपुरी एक्ट्रेस पल्लवी सिंह भी शामिल हो गई हैं। पल्लवी सनी से इस कदर प्रभावित हैं कि उनके हर स्टाइल को पूरी तरह कॉपी कर रही हैं। और हद तो तब हो गई जब पल्लवी ने अपना नाम बदल कर ‘सनी’ ही रख लिया।
जी हां, खबरों के अनुसार पल्लीव ने अपना नाम सनी सिंह रख लिया है। अब लोग उन्हें सनी लियोनी नहीं बल्कि सनी सिंह बुलाते हैं। भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी पल्लवी के दोस्त उन्हें हमेशा कहते थे कि उनकी शक्ल सनी लियोनी से मिलती है। इसके साथ ही उनकी फिगर को भी सनी से मिलता हुआ बताते थे। पल्लवी ने दोस्तों की बात पर ध्यान देना शुरू किया तो उन्हें भी ऐसा लगने लगा कि उनकी शक्ल सनी से मिलती है। दोस्त पल्लवी को ‘सनी’ ही कहकर बुलाते थे, इसलिए पल्लवी ने नाम बदलकर सनी ही रख लिया।
सूत्रों की मानें तो पल्लवी ने सनी को साल 2012 में टीवी पर पहली बार देखा था और तभी से उन्हें लगने लगा कि उनका चेहरा सनी से मिलता है और तभी से वह उन्हें अपना रोल मॉडल मानने लगीं। पल्लवी ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म ‘लेके आजा बैंड बाजा ए पावन राजा’ से की थी। इस फिल्म में पल्लवी पवन सिंह की पत्नी की बहन का रोल किया था। और इसके बाद फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ में सनी उर्फ पल्लवी को सेकेंड लीड रोल मिला।
ये क्या इस हद तक दीवानगी की पल्लवी ने अपना नाम बदल कर ‘सनी’ ही रख लिया
