जबलपुर,प्रदेश शासन द्वारा महाकौशल विकास प्राधिकरण (मविप्रा) में उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है। मविप्रा के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का पदभार ग्रहण समारोह शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से महाकौशल विकास प्राधिकरण कार्यालय सिविक सेंटर में आयोजित किया गया है।
महाकौशल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया कि पदभार ग्रहण कार्यक्रम लोकसभा के मुख्य सचेतक सांसद राकेश सिंह, राज्य मंत्री शरद जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, महापौर डॉ. स्वाती गोडवोले, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, नंदिनी मरावी, प्रतिभा सिंह, एल.बी.लोवो, नगर अध्यक्ष जी.एस. ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल, जेडीए अध्यक्ष डॉ. विनोद मिश्रा, अविवि निगम उपाध्यक्ष एस.के. मुद्दीन, पूर्व विधायक अजय विश्नोई, हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया है।
गौरतलब है कि मविप्रा में श्रीमती नीता पटेरिया (सिवनी) एवं संतोष जैन (छिंदवाड़ा) को उपाध्यक्ष तथा विधायक सुशील तिवारी इन्दु (पनागर), श्रीमती नंदिनी मरावी (सिहोरा), गोविंद सिंह पटैल (गाडरवारा), कैलाश जाटव (गोटेगांव), संजय शर्मा (नरसिंहपुर), रमेश दुबे (छिंदवाड़ा), कमल मर्सकोले (सिवनी), के.डी.देशमुख (बालाघाट), योगेन्द्र निर्मल (बालाघाट), रामप्यारे कुलस्ते (निवास), पंडित धुर्वे, संदीप जायसवाल (कटनी), सुश्री शशि पटेल (मंडला), बसंत गुप्ता (डिंडौरी), श्रीमती ममता दीक्षित (नरसिंहपुर), उदय सिंह नागपुरे (बालाघाट), अरूनेश प्रताप सिंह बघेल (कटनी) को सदस्य बनाया गया है।
आज मविप्रा के नवनियुक्त पदाधिकारी पदभार संभालेंगे
