मुंबई, ‘आर-पार’ और ‘सीआईडी’ में यादगार अभिनय करने वाली अभिनेत्री शकीला का यहां अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थीं। यह जानकारी उनके परिवारिक सूत्रों ने दी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं।
उन्होंने कल रात अंतिम सांस ली। सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शकीला के भतीजे नासिर खान ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है मेरी मां की बड़ी बहन शकीला आंटी का निधन हो गया है। वह 50 और 60 के दशक की स्टार थीं। ‘बाबू जी धीरे चलना, प्यार में जरा संभलना….’ कृपया अपनी दुआओं में उन्हें याद करिएगा। अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करे। आमीन।’’
बीते जमाने की अभिनेत्री शकीला का निधन
