नारायण राणे का कांग्रेस और विधानसभा से इस्तीफा

मुंबई, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता नारायण राणे ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। नारायण राणे ने विधान परिषद की सदस्यता से भी अपना इस्तीफा दे दिया है।वह कांग्रेस के बड़े नेताओं में जाने जाते हैं।उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।
नारायण राणे ने अपनी भावी रणनीति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वह भाजपा ज्वाइन करेंगे या अन्य कोई दल, इसको लेकर संसय बना हुआ है।बहरहाल महाराष्ट्र की राजनीति में काफी उथल पुथल हो रही है। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना आमने – सामने हैं वहीं राकापा और कांग्रेस के बीच भी दूरियां बढ़ रही हैं ऐसी स्थिति में महाराष्ट्र की राजनीति में अस्थिरता दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *