भोपाल,पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान को कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वे लगातार अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे| उन्होंने बीते दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को निष्कासित करने की बात कही थी| जिसके बाद उसी दिन कांग्रेस ने यह साफ किया है कि शेरखान ने 2016 में ही इस्तीफा दिया था जिसे मंजूर कर लिया है। कांग्रेस से बाहर निकाले गए असलम शेर खान ने अरुण यादव पर जमकर भड़ास निकाली है। पार्टी से असलम की निष्कासन की खबर के बाद अचानक प्रदेश की राजनीति में नया घमासान मच गया है। वहीं कांग्रेस के लिए भी मुश्किल खड़ी हो गई है। असलम शेर खान ने जहाँ मुस्लिम वोट बेंक के लिए पार्टी लाइन से हटकर अपना नया दल तैयार कर लिया है। वहीं अरुण यादव और मोहन प्रकाश का खुला विरोध किया है और कमलनाथ और सिंधिया की जमकर तारीफ की है|
खुद के पार्टी से निष्कासन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान बोले अरुण यादव अपने पिता के नाम पर बैठे हैं, केवल नाईट वॉचमैन की भूमिका में हैं| प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके अरुण यादव इतने सक्षम नहीं है। वो केवल अपनी राजनीती चलाते हैं , पार्टी को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। असलम शेर खान ने कमलनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि वो ही प्रदेश में कांग्रेस को जिता सकते है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के अच्छे दिन आ गए, मोहन प्रकाश गए अब अरुण यादव की बारी है। जल्द ही प्रदेश कांग्रेस को नया नेतृत्व मिलेगा, उनका इशारा कमलनाथ की ओर है। असलम यही नहीं रुके उन्होंने एक टीवी चैनल पर बोलते हुए अरुण यादव ओर मोहन प्रकाश पर चुनावों में टिकट के बदले वसूली करने का आरोप भी लगाय। उनका कहना है कि अगर हाई कमान किसी भी कार्यकर्त्ता से यह भरोसे में लेकर भी पूछे तो वो भी बता देगा कि रुपए देकर ही टिकट का बंटवारा किया जाता है। वही असलम ने पार्टी से निष्कासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि उन्होंने 2016 में ही निष्कासित कर दिया जबकि कुछ दिन पहले उन्हें राहुल गाँधी के साथ बैठक का बुलावा आया था| अगर वो कांग्रेस के सदस्य नहीं तो उन्हें किस हैसियत से बुलाया गया था। असलम शेर खान ने मुस्लिम वोट बेंक के लिए पार्टी लाइन से हटकर अपना नया दल तैयार कर लिया है। आरएसएस संगठन की तर्ज पर असलम ने अपने दल को तैयार किया है। इस दल का नाम राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक दल होगा। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने पूर्व में ये बात साफ कर दी थी कि पार्टी की विचार धारा और उनके पार्टी नियमों से इस दल का कोई लेना देना नहीं है। अल्पसंख्यकों के अस्तित्व का सवाल भी है। उन्होंने अपने दल के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक दल के 50 हजार कार्यकर्ता तैयार कर 15 करोड़ का फण्ड तैयार करेंगे। जिसके बाद प्रदेश की 30 विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाता से बात करेंगे और 50 लाख हर सीट पर पर फंड भी देंगे। कांग्रेस के के.के. मिश्रा ने इस विवाद पर कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान 5 सितम्बर, 2016 को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा प्रेषित कर चुके थे। जिसे पार्टी द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। मिश्रा ने कहा कि असलम शेर खान द्वारा आज अपने निज निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पार्टी संगठन को लेकर कही गई बेबुनियाद टिप्पणियों को लेकर पार्टी की ओर से जारी अधिकृत बयान में कहा है कि उनका कांग्रेस पार्टी से कोई सरोकार ही नहीं है।
असलम शेर खॉन ने अरुण यादव को कहा नॉइट वॉचमेन,कांग्रेस ने कहा पार्टी से पहले ही बाहर किये जा चुके है
