भोपाल,केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित 48 वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन टीटी नगर स्टेडियम में एक बार फिर से देश भर की मिली जुली संस्कृति दिखाई दी। हाई जम्प में हैदराबाद संभाग की ए नंदिनी ने स्वर्ण पदक चेन्नई संभाग की कुमारी देनिशा ने रजत और जयपुर संभाग की गार्गी डिसनोय ने कांस्य पदक जीता। जबकि डिसकस थ्रो में वाराणसी संभाग की शिखा को स्वर्ण पदक,जबलपुर संभाग की सदरून निशा को रजत पदक और तिनसुकिया संभाग की सुनसुन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। उधर 100 मीटर दौड़ में बेंगलुरु संभाग की पूर्वी एसपी ने स्वर्ण,भुवनेश्वर संभाग की हिमानी पाणिग्रही ने रजत और मुंबई संभाग की रुणाली एकनाथ पाटिल ने कांस्य पदक जीता। इधर,400 मीटर दौड़ में बेंगलुरु संभाग की गौतमी शेट्टी को स्वर्ण,चेन्नई की एस इस संधिया को रजत व देहरादून की सिमरन चिनवान ने कांस्य पदक हासिल किया है। जबकि तीन हजार मीटर इन लाइन रोड रेस स्केटिंग में चेन्नई के ही एस पि डोएल को स्वर्ण,चेन्नई के ही मरिया बेर्तीलाल को रजत और बेंगलुरु संभाग की दिशा जगदीश को कांस्य पदक मिला है। इसबीच दो हजार मीटर क्वैड रोड रेस में मुंबई संभाग की संस्कृति खीसे को स्वर्ण, हैदराबाद की डी पूजित को रजत,अहमदाबाद की तुलसी चौधरी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
KVS- हाई जम्प में नंदिनी और डिस्कस थ्रो में शिखा को स्वर्ण
