भोपाल, मध्यप्रदेश शासन ने चार अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। टीकमगढ़ कलेक्टर प्रियंका दास को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, कमिश्नर छवि भारद्वाज को पर्यटन निगम का एमडी बनाया गया है।
देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने चार आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए है। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक एम सेल्वेंद्रम को अपर सचिव राजस्व विभाग और भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर का आयुक्त पदस्थ किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक संजय गोयल को सेल्वेंद्रम की जगह पदस्थ किया गया है।
प्रियंका नगर निगम की कमिश्नर, छवि पर्यटन निगम की एमडी
