मुंबई,जल्द ही टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक नजर आएंगी। उनका कहना है कि वह अभिनय करने को लेकर नर्वस हैं क्योंकि यह ‘उनके अपने सहजता के दायरे से बाहर की बात है।’ स्टार प्लस के इस शो में जल्द ही शादी के दृश्य देखने को मिलेंगे। शो के किरदार नक्ष (ऋषि देव) और कीर्ति (मोहेना सिंह) के संगीत की रस्म के दृश्य की शूटिंग होगी। संगीत समारोह में अलका प्रस्तुति देती नजर आएंगी। अलका ने सोशल मीडिया के जरिए बताया, ‘मैं रोमांचित और नर्वस दोनों हूं। गीत गाना तो ठीक है, लेकिन अभिनय मैंने पहले कभी नहीं किया है, यह मेरी सहजता के दायरे से बाहर है।।।तो देखते हैं यह कैसे होता है।’ अलका ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का मूल शीर्षक गीत गा चुकी हैं। आपको बता दें कि अल्का दस साल की उम्र में ही अपनी मां के साथ करियर को आगे बढाने के लिए मुंबई आ गईं थीं। एक मुलाकात में राज कपूर को अलका की आवाज बहुत पसंद आई और उन्होंने अल्का को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से मिलवाया। उसके बाद, अल्का ने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1980 में आई फिल्म ‘पायल की झंकार’ से की।
अलका याज्ञनिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आएंगी
