राजधर्म का पालन करने में असफल रहे खट्टर : हुड्डा

चंडीगढ़, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डेरा सच्चा सौदा मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर राजधर्म का पलन करने में पूरी तरह असफल रहे हैं। उन्होंने कहा हरियाणा के मुख्यमंत्री पर “रोम जलता रहा और नीरो बांसुरी बजाता रहा” कहावत सटीक बैठती है। हुड्डा ने कहा राज्य सरकार राज्य की जनता का भरोसा खो चुकी है। इसलिए उसे सत्ता से हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा बाबा रामपाल और जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भी वह हिंसा को नियंत्रित करने में पूरी तरह असफल साबित हुए थे। उन्होंने कहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सजा सुनाए जाने के बाद भड़की हिंसा को नियंत्रित करने में उनकी प्रशासनिक क्षमताएं खुल कर सामने आ गईं। ऐसी स्थिति में उन्हें राज्य की बागडोर सौंपना खतरे को आमंत्रित करने जैसा है। हुड्डा ने कहा उन्हें प्रदेश वासियों के प्रति अपनी जवाबदेही स्वीकारते हुए स्वयं ही पद से हट जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *