कांग्रेस ने पैदल मार्च कर छोड़े काले गुब्बारे

भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा हजारों करोड़ का घोटाला किये जाने के आरोपों का जवाब देने से अमित शाह बच रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने रविवार को पैदल मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी करते हुए गुब्बारे छोड़े। जानकारी के मुताबिक रविवार को राजीव गांधी की जंयती मनाने के बाद कांग्रेस के नेता प्रदेश भाजपा दफ्तर की ओर काले गुब्बारे लेकर चल दिए। कांग्रेस का आरोप है कि शाह प्रदेश सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देने से बच रहे हैं। राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी भाजपा दफ्तर की ओर चल दिए। इन लोगों के हाथों में काले रंग के गुब्बारे भी थे। मार्च में पूर्व महापौर विभा पटेल, कैलाश मिश्रा, दुर्गेश शर्मा, पार्षद गुड्डू चौहान सहित कई लोग शामिल थे। मार्च यहां से होता हुआ जैसे ही भोजपुर क्लब पर पहुंचा। पुलिस ने उन्हें रोक दिया। यहीं पर कांग्रेसियों ने काले गुब्बारे हवा में छोड़ दिए। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से मामूली झड़प भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *