अमित शाह ने सेवनियां गौड़ के आदिवासी कमल सिंह उइके के यहां भोजन किया,शौचालय पर सियासत

भोपाल,भाजपाजनों के साथ तीन दिन के बातचीत के कार्यक्रम के आखिरी दिन अमित शाह ने आज भोपाल से सटे सेवनियां गौड़ गांव पहुंच कर एक आदिवासी परिवार के साथ भोजन किया। यह ढ़ाई सौ घरों की बसाहट वाला क्षेत्र है। शाह के वहां पहुंचने से जैसे खुशियों की बहार आ गयी। गौड़ बस्ती के आदिवासी बंधु कमल सिंह उइके के खपरेल वाले टूटे फूटे मकान में कदम रखते हुए गौंड परिवार ने अमित शाह को दोपहर का भोजन कराया। अमित शाह ने गौंड परिवार के आग्रह को तत्काल स्वीकार कर लिया।
कमल सिंह गौंड ने गदगद होकर शाह,शिवराज,सहस्रबुद्धे, अनिल जैन, नंदकुमारसिंह चौहान को आत्मीयता से भोजन कराया। अमित शाह ने गौड़ परिवार के घर के दाल, बाटी, कढ़ी, चावल और परंपरागत मिष्ठान्न सीरा के साथ भोजन किया और कमल सिंह उइके के परिवार का कुशल क्षेम पूछा। उसने बताया कि वह मेहनत, मजदूरी से आजीविका चल रहा है। लड़के बच्चे सरकारी स्कूल जाते हैं। कमल सिंह उइके ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उसके खपरेल वाले घर में भोजन करने आए है। यह आदिवासी गौंड समाज के लिए गर्व की बात है।

कमल सिंह उइके का खपरेल वाला टूटा-फूटा मकान तस्वीरों में 

सियासत दोनों दल आमने सामने
शत-प्रतिशत शौचविहीन भोपाल का दावा हुआ झूठा साबित
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के तीन दिवसीय प्रदेश प्रवास के अंतिम दिन राजधानी भोपाल के रातीबड़ स्थित आदिवासी कमलसिंह के शौचालयविहीन आवास पर भोजन किये जाने को राजनैतिक पाखंड बताया है। उन्होंने कहा कि शाह जहां भोजन करने गये, उस आदिवासी का निवास स्वच्छता अभियान में देश में दूसरे दर्ज पर आये भोपाल का शौचालयविहीन है। इससे साफ होता है कि बहुप्रचारित स्वच्छता अभियान, शत्-प्रतिशत शौचविहीन जिले का दावा जहां जूझ और फरेब को परोस रहा है, वहीं शौचालय निर्माण खर्च की गई धनराशि किसकी जेब में गई, सार्वजनिक होना चाहिए। इस घटना ने प्रदेश में 1500 करोड़ रूपयों के हुए शौचालय निर्माण घोटाले को स्वतः ही प्रमाणित कर दिया है।
उईके का परिवार अपने भाई के निवास के पीछे निर्मित शौचालयों का करता है उपयोग
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में वर्तमान तक कुल 34 हजार व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। वार्ड क्र. 26 में 1 हजार 322 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया गया है। वार्ड 26 के अंतर्गत ग्राम सेवनिया गौड में कमल सिंह उईके एवं फूल सिंह उईके का परिवार संयुक्त रूप से रहता है। उक्त बाडे में वर्तमान में 03 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया गया है जिनमें 02 संतोष उईके के भवन के पास एवं 01 फूल सिंह उईके के घर के पास निर्मित है। कमल सिंह उईके व फूल सिंह उईके के कथन अनुसार उक्त तीनों शौचालयों का उपयोग वर्तमान में तीनों परिवारों द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है साथ ही फूल सिंह के मकान के पीछे निगम द्वारा स्थापित मॉड्यूलर सामुदायिक शौचालय का उपयोग भी करते है। उक्त ग्राम में खुले में शौच को रोकने हेतु नगर निगम द्वारा 05 महिला-05 पुरूष यूनिट वाले सामुदायिक शौचालय के रूप में मॉड्यूलयर शौचालय स्थापित किए गए है जो रहवासी क्षेत्र से लगभग 500 मीटर दूर है जिनका उपयोग वहां के रहवासियों के द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *