खरगोन,खंडवा रोड स्थित मेहरजा फाटा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक खेत में किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों मिला। किसान 4 दिन से लापता था। शव के पास से पुलिस ने कीटनाशक की बॉटल बरामद की है। किसान की पत्नी का आरोप है जमीन विवाद के कारण दो लोगों ने उनके पति की हत्या कराई है। मामले में आरोपों पर दोनों लोगों का कहना है आरोप निराधार है। जमीन हमारे नाम पर दर्ज है। मृतक ने चौकीदारी करते हुए जमीन पर कब्जा कर लिया।
जैतापुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सोमवार से लापता पठानिया पिता बैरसिंह (47) का शव खेत में पड़ा मिला। मेनगांव पुलिस के प्रधान आरक्षक गंगाराम माने और फारेंसिंक टीम पहुंची और पंचनामा बनाया। शव के पास कीटनाशक की बॉटल मिली। शव पूरी तरह काला और कीड़े लग चुके थे। संभवत: तीन से चार दिन पुराना शव हो सकता है। पठानिया की पत्नी रेवतीबाई ने बताया सोमवार शाम 5 बजे से पति लापता है। रिश्तेदार और खेतों में भी ढूंढने के बाजवूद नहीं मिले। शुक्रवार को सुबह आसपास के लोगों ने सूचना दी। रेवतीबाई ने बताया मेरे खेत से 300 मीटर की दूरी पर रात 2 से 3 के बीच कुत्ते भौंक रहे थे। 5.7 लोग कार लेकर आए थे। टार्च का लाइट मार रहे थे। मैं बाहर निकल रही थी, लेकिन बेटों ने रोक लिया। सुबह पति का शव मिला। 25 वर्षीय पठानिया के बेटे राकेश ने बताया कई सालों से केस चल रहा है।
चार दिन से लापता किसान का खेत में शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
