200+ और 360+ के मिशन के साथ अब शुक्रवार सबेरे भोपाल में उतरेंगे शाह,विमान में आई तकनीकी खराबी

भोपाल, तकनीकी खराबी की वजह से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का चार्टर विमान गुरुवार को दिल्ली से भोपाल के लिए उड़ान नहीं भर पाया अब संसोधित कार्यक्रम के अनुसार शाह शुक्रवार सबेरे 9 भोपाल आएंगे। शाह के बदले हुए कार्यक्रम और तकनिकी खराबी की वजह से उनके विमान के नहीं उड़ पाने की जानकारी स्टेट हेंगर पर शाह के लिए बनाये गए मंच से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की।
इधर,स्टेट हेंगर पर शाह के स्वागत सत्कार में महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही सरकार के कई मंत्री पहुँच गए थे। जो घंटों शाह का इन्तजार कर वापस लौट आये. भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। वे तीन दिन भोपाल में ही रहेंगे।
भाजपा का टारगेट वे 150 लोक सभा सीटें सीटें हैं जहां पर 2014 में भाजपा हार गई थी। अमित शाह के भोपाल दौरे के बीच मध्य प्रदेश भाजपा में भी हलचल का दौर जारी है। शाह के स्वागत के लिए पूरी राजधानी रानी की तरह सजाई गई है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में करोड़ों खर्च करके कारपोरेट लुक दिया गया है। अमित शाह प्रदेश के मंत्रियों की परफॉरमेंस भी जाचेंगे। इसके बाद शिवराज कैबिनेट मे विस्तार होगा। इस बीच, कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने शाह से कई सवाल किए हैं। वहीं, संगठन में भी बदलाव साफ दिखा है। महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री अतुल राय को मध्यप्रदेश बीजेपी का सह संगठन मंत्री बनाया गया है।
शाह के आने की खुशी में प्रदेश भाजपा कार्यालय का जबरदस्त तरीके से कायाकल्प किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं, अब स्वागत नहीं किया तो फिर कब स्वागत करेंगे। दीनदयाल परिसर ही नहीं बाहर सड़क पर भी एसी कमरे बनाए गए हैं। शाह के दौरे कार्यक्रम के कई एक महीने से चल रही सजावट पर करोड़ों खर्च के बाद भाजपा कार्यालय का नजारा कार्पोरेट दफ्तर जैसा दिखाई दे रहा है। ऐसे में प्रदेश संगठन कोई मौका नहीं छोडऩा चाहता है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सांगठनिक प्रवास करने वाले राजनैतिक इतिहास के पहले अध्यक्ष हैं।
100 दिवसीय कार्यक्रम के तहत आए मप्र
अमित शाह मिशन 2019 के लिए निकले हैं। उनका देश के सभी राज्यों में जाने का कार्यक्रम हैं। राज्यों के प्रवास पर वे 100 दिन व्यतीत करेंगे। शाह भोपाल मेें यहां 20 अगस्त तक ठहरेंगे और सत्ता और संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।
यह है कार्यक्रम
17 अगस्त : आज रात 9 बजे राजाभोज हवाई अड्डे पर उतरे वीआईपी सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम
18 अगस्त : सुबह 9 बजे वीआईपी सर्किट हाउस से ऐतिहासिक रैली के साथ प्रदेश कार्यालय आएंगे। राजाभोज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 10.30 बजे से सभी पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक लेंगे। इसके बाद 2 बजे से रात तक बैठकों का दौर चलेगा। रात 8.30 बजे मंत्रिमंडल की बैठक लेंगे। रात 9.30 बजे शौर्य स्मारक जाएंगे।
19 अगस्त : सुबह 9.30 बजे से बैठकों का दौर चलेगा। 12 बजे से वृक्षारोपण कलियासोत डेम के बाद ग्राम छावनी जाएंगे। दोपहर 1 बजे से मुख्यमंत्री निवास पर भोजन एवं संत समुदाय से चर्चा करेंगे। दोपहर 3.30 बजे पत्रकारों से चर्चा करेंगे।
20 अगस्त : सुबह 9 बजे से बैठकों का दौरे। 12 बजे से लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित मेधावी छात्र सम्मेलन में जाएंगे। रात साढ़े आठ बजे दिल्ली रवाना होंगे।
ई मंत्रियों पर मंडराये संकट के बादल
शाह की रिपोर्ट पर मंत्रियों से छिन सकते हैं पद
अमित शाह अपने मध्य प्रदेश सत्ता के कामकाज की बारीकी से समीक्षा करेंगे। 2018 में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए शाह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की टीम से काम का लेखा-जोखा जांचेंगे। मंत्रियों से अकेले में भी चर्चा करेंगे। वे मंत्रियों से उनके विभाग की उपलब्धियां और खामियां पूछेंगे। इस दौरान शाह के सामने दी जाने वाली परफॉर्मेंस के आधार पर ही अगले मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे और कुछ मंत्रियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जाएगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची भ्रष्टाचार की शिकायतें साथ लाए
भ्रष्टाचारियों की बोलती बंद करेंगे शाह
मप्र से पहले शाह राजस्थान, छत्तीसगढ़ भी जा चुके हैं। ऐसे में वे मप्र सरकार की रिपोर्ट भी अपने साथ ला रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय या फिर केंद्रीय कार्यालय को सरकार में भ्रष्टाचार की जो गंभीर शिकायतें मिलती हैं, उन्हीं का डाटा अमित शाह की टीम ने तैयार किया है। उन्हीं शिकायतों के आधार पर शाह मंत्रियों की बोलती बंद कर देते हैं। इससे पहले भाजपा शासित राज्यों में ऐसा हो चुका है।
प्रधानमंत्री की योजनाओं की लेंगे रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाएं खासकर स्वच्छता पर मध्य प्रदेश में कितना काम हुए है, शाह इस पर भी सवाल करेंगे।
कमलनाथ ने शाह को दी सलाह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व छिंदवाड़ा सांसद कमलनाथ ने शाह को कई सलाह दी हैं।
कमलनाथ ने अपने ट्वीट किया है कि अमित शाह भाजपा सरकार से प्रदेश के किसानों , सरदार सरोवर डूब प्रभावितों और व्यापमं पीडि़तों के बारे में भी फीडबैक लें। नाथ ने लिखा है- रेत उत्खनन, प्रदेश में प्याज खरीदी, दलहन खरीदी, नर्मदा यात्रा पर खर्च, वृक्षारोपण के वास्तविक आंकड़े शाह के सामने रखे जाने चाहिए और उस पर चर्चा की जानी चाहिए।
संगठन में बड़ा बदलाव
अतुल राय को बनाया सह संगठन महामंत्री
भाजपा ने महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री अतुल राय को मध्यप्रदेश बीजेपी का सह संगठन मंत्री बनाया है। अतुल राय को मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। अतुल राय को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कार्यमुक्त होने के बाद जून 2016 में महाकोशल प्रांत के संगठन मंत्री की कमान सौंपी गई थी। और अब अतुल राय मध्यप्रदेश बीजेपी में बतौर संगठन मंत्री करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *