भोपाल, प्रदेश के 43 नगरीय निकायों में हुए चुनाव का फैसला आज हो जाएगा। बुधवार सुबह 9 बजे से नगरीय निकायों के मुख्यालय पर मतगणना जारी है। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुछ जगह के परिणाम भी सामने आ गए हैं। रतलाम के सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, कांग्रेस की नम्रता राठौर 75 वोटों से जीतीं। यहां 15 पार्षद पदों में से 8 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा जमाया। खंडवा के मूंदी नगर परिषद वार्ड क्रमांक 4 उप चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार शमीना बी कांग्रेस उम्मीदवार रजाक मंसूरी से 68 वोट अधिक लेकर विजय घोषित हुईं।
छिंदवाड़ा की जामई नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी 2200 वोट विजय मिली है। छिंदवाड़ा में मोहगांव से कांग्रेस की सपना कलंबे 793 वोटों से जीत गईं। मंदसौर जिले के शामगढ़ में वार्ड 4, 9 के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते। छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव नगर पालिका में कांग्रेस की पुष्पा साहू जीतीं। मंदसौर में गरोठ नगर परिषद में वार्ड 13 के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार संगीता ललित चंदेल ने भाजपा प्रत्याक्षी विनोद ग्वाला लाला को 210 मतों से हराया। उमरिया के पाली में वार्ड 7 से प्रत्याशी की जीत हुई। शहपुरा से कांग्रेस और डिंडोरी नगर परिषद से भाजपा जीती। शहडोल के बुढार और सतना जैतवारा में भाजपा जीती। विदिशा की शमशमाबाद नगर परिषद में कांग्रेस की जीत की हुई है।
मिले-जुले परिणाम
मतगणना के जो परिणाम प्राप्त हो रहे है। उसमें भाजपा और कांग्रेस के पक्ष में मिले-जुले परिणाम हैं। इस चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि भाजपा के लिए चुनौतियां बढ़ रही हैं।
बालाघाट की बैहर नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इस पद पर उम्मीदवार गणेश मेरावी ने भाजपा उम्मीदवार को गुड्डा मरकाम को पराजित किया है। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार गुड्डू उईके तीसरे स्थान पर रहे। वहीं पार्षद निर्वाचन में 9 वार्डों में भाजपा, 5 वार्ड में कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं।
जिले के छेनरा हरसूद से भाजपा की पुष्पा रामनिवास पटेल निकटतम प्रत्याशी तारा सोभाग सांड से 49 वोटों से जीत गईं। पुष्पा रामनिवास पटेल (भाजपा) को 4730 वोट, तारा सोभाग सांड (निर्दलीय बागी कांग्रेस) को 4681, किरण कमलकांत भारद्वाज (कांग्रेस) को 1428, अर्चना धर्मेंद्र तिवारी (निर्दलीय बागी भाजपा) को 475 और नोटा को 204 वोट मिले।
कोतमा नपा अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा
अनूपपुर की कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा पद पर मोहिनी धर्मेद्र वर्मा जीत गई। 15 वार्डों में 8 वार्डों में भाजपा, 5 वार्डों में कांग्रेस व 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते। वार्ड क्रमांक 1,5,6,8,9,10,11व14 में भाजपा के पार्षद विजयी हुए वहीं वार्ड क्रमांक 2,7,12,13 व 15 में कांग्रेस के पार्षद जीते, वार्ड क्रमांक 3,4 से निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।
रतलाम के सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा रहा। कांग्रेस की नम्रता राठौर 75 वोटों से जीतीं। यहां 15 पार्षद पदों में से 8 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा जमाया।
खंडवा के मूंदी नगर परिषद वार्ड क्रमांक 4 के उप चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार शमीना बी कांग्रेस उम्मीदवार रजाक मंसूरी से 68 वोट अधिक लेकर विजय घोषित हुईं।
छिंदवाड़ा जिले की जामई नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी 2200 वोट से विजय मिली है।
छिंदवाड़ा जिले की मोहगांव से कांग्रेस की सपना कलंबे 793 वोटों से जीत गईं है।
मंदसौर जिले के शामगढ़ में वार्ड 4, 9 के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते।
छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव नगर पालिका में कांग्रेस की पुष्पा साहू जीतीं हैं।
मंदसौर में गरोठ नगर परिषद में वार्ड 13 के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार संगीता ललित चंदेल ने भाजपा प्रत्याक्षी विनोद ग्वाला लाला को 210 मतों से हराया है।
डिंडोरी जिले के शहपुरा से कांग्रेस और डिंडोरी नगर परिषद से भाजपा ने चुनाव जीता है।
शहडोल जिले के बुढार और सतना जैतवारा में भाजपा ने चुनाव जीता है।
विदिशा जिले के शमशमाबाद नगर परिषद में कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज की है।
शहडोल संसदीय क्षेत्र के सभी नगरपालिका कोतमा, बिजुरी, बुढार, शहडोल, जयसिंहनगर, पाली मे भाजपा की विजय। वहीं नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा अध्यक्ष पद के लिए 4900 मतों से कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष अनीता जायसवाल की जीत।
छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस का परचम लहराया
6 में से 4 नगरीय निकायों में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर अग्रसर! एक पर बीजेपी और एक पर निर्दलीय (कांग्रेस के बागी) जीते! छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस की भारी जीत में कमलनाथ जी का नाम एवं संजय श्रीवास्तव जी का मैनेजमेंट एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत मिली है
मुरैना में भाजपा का कब्जा, अंजना बंसल 1405 मतों से जीती
मुरैना के कैलारस नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है।। भाजपा की अंजना बंसल ने 1405 मतों से कांग्रेस की ज्योति दुबे को हराया है।
14 जनपद पंचायत सदस्य और 3 जिला पंचायत सदस्य की भी मतगणना जारी है। 44 नगरीय निकाय में अध्यक्ष पद के लिये 206 और पार्षद पद के लिये 2133 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगरपालिका परिषद 18 और नगर परिषद 26 में चुनाव हुए हैं।