भोपाल,मिजोरम निवासी बीई का छात्र जो भोपाल में रह कर पढ़ाई कर रहा था, उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। होशंगाबाद रोड पर शनिवार की देर रात मिजोरम निवासी 22 वर्ष का पीसी वनलाल जो भोपाल के एक निजी कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र था। वह अपने दोस्तों के साथ आसमा माल चाय पीने गया था। वहां से लौटते वक्त रात के करीब 2 बजे जाट खेड़ी के पास उनकी बाइक एक ट्राले से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में पीसी बनलाल की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वही उसका दोस्त रोबियो और महिला दोस्त अंजथी गंभीर रूप से घायल हो गई।
सिलेंडर फटने से घायल दंपत्ति की हालत नाजुक
निशातपुरा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलेंडर फटने से घायल दंपती की हालत अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना में समेत तीन लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। निशातपुरा ने बताया कि 1360 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाला रफीक (45) अपनी पत्नी लतीफा (40) और दो बच्चों के साथ रहता है। वह अलग-अलग स्थानों में गुब्बारे बेचता है। रविवार रात को वह घर लौटकर आया था। जहां वह अपनी पत्नी लतीफा के साथ बैठकर छत पर गुब्बारों में हवा भर रहा था। इसी दौरान गुब्बारे में हवा भरने वाले सिलेंडर में जोरदार धमाका होने के बाद वह फट गया। इस धमाके के बाद रफीक और उसकी की पत्नी लतीफा को गंभीर चोट आई है। दोनों को नाजुक हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि घायलों की हालत ठीक होने पर उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं अस्पताल में भर्ती पति पत्नी की हालत में फिलहाल कोई सुधार नहीं है।
शादी के चार साल बाद मांग दहेज, मामला दर्ज
दहेज मांग को लेकर बैरागढ़ इलाके में पति द्वारा अपनी पत्नी को शारीरिक एवं मानसिक किये जाने की घटना प्रकाश में आई है। जब पत्नी मांग को पूरा नहीं कर पाई, तो पति द्वारा पत्नी को जान से मारने की धमकी दी गई। रोजाना की प्रताड़ना से तांग आकर पत्नी ने बैरागढ़ थाने पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी फातिमा पति सलमान खान निवासी बी-65 बैरागढ़ की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि शादी के चार साल गुजर जाने के उसका पति सलमान खान दहेज मांग को लेकर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। जब निर्मला मांग को पूरा नहीं कर पाई, तो उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। प्रताड़ना से तंग आकर फातिमा द्वारा सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।