बाप ने दो सौतेली बेटियों के साथ किया दुष्कर्म

रायपुर,पति की मौत के बाद महिला ने जिस व्यक्ति को अपना व अपने बच्चों का रक्षक समझकर हाथ थामा उसी व्यक्ति ने हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए अपनी सौंतेली बेटियों को ही हवस का शिकार बना डाला। इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह व्यक्ति गत दो सालों से अपनी बेटियों के साथ दरिंदगी को अंजाम दे रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब वहशी पिता अपनी बड़ी बेटी के साथ ही साथ कुछ माह से छोटी बेटी के साथ भी दुष्कर्म करने लगा। जब इसकी जानकारी पहले से पिता की दरिंदगी का शिकार हो रही बड़ी बेटी को हुई तो उसका सब्र टूट गया। उसने पिता के कुकर्मो की जानकारी अपनी मां को दी। अपने पति की करतूत सुनकर पल भर के लिए खुद मां भी सुधबुध खो बैठी लेकिन साहस बटोरकर उसने अपनी दोनों बेटियों के साथ गुढ़ियारी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत सुनकर पुलिस ने भी आनन-फानन में आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार संजय गांधीनगर निवासी सुरेश कुमार (बदला हुआ नाम) पर उसकी सौंतेली बेटियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर रेप करने का आरोप लगाया है। सौंतेला बाप लड़कियों को उनकी मां दो छोटे भाई और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर दो वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी पिता ने दोनों बहन और उसकी मां को बुरी तरह से मारता-पीटता था। मारपीट की डर से लड़कियां अपने साथ हो रहे अन्याय को चुपचाप सहन कर रही थी। महिला घर से जब काम पर चली जाती थी, तब सौंतेला बाप अपनी बड़ी बेटी के साथ मारपीट कर रेप करता था।, मां,भाई और बहन की परवरिश व सुरक्षा की वजह से अपने साथ हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त करती रही। दो माह से सौंतेला बाप पीड़िता की १५ वर्षीय छोटी बहन के साथ भी रेप की घटना की को अंजाम देने लगा। छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी। दोनों बहनों ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। तब मां के साथ मिलकर तीनों रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे।
सौंतेला बाप हैवानियत की सारी हदें पार कर गया था। वह नशे की हालत में अपनी पत्नी के अलावा दोनों बेटियों के नाजुक अंगों पर ब्लेड और अन्य नुकीली हथियार से चोट पहुंचाता था। इसके अलावा शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जलाये जाने के निशान भी पाये गये हैं। महिला ने अपने पहले पति की मौत के बाद उसी वर्ष सुरेश से शादी कर ली। पहले पति से चार बच्चे व दूसरे पति यानी सुरेश से महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया है। इस घटना के बाद दूसरे पति के दोनों बच्चे भी पिता के साथ नहीं रहना चाहते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *