नई दिल्ली, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डी.फिल और लखनऊ यूनिवर्सिटी से पीएच.डी कर चुके देश के वरिष्ठ अर्थशास्त्री राजीव कुमार को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजीव कुमार अब अरविंद पनगढ़िया का स्थान लेंगे।
हाल ही में मोदी एंड हिज चैलेंजेज (2016) और रिसर्जंट इंडिया नामक पुस्तकें लिख चुके राजीव कुमार सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च, दिल्ली में वरिष्ठ फेलो हैं और गोखले इकॉनोमिक्स एंड पोलिटिक्स संस्थान, पुणे के कुलाधिपति हैं। वे पहले इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक भी रहे हैं। साथ ही वे वर्तमान में किंग अबदुल्ला पेट्रोलियम स्टडीज और रिसर्च सेंटर (रियाद), मानव विकास संस्थान, दिल्ली और गिरि विकास अध्ययन, लखनऊ के प्रबंधन बोर्ड पर कार्यरत हैं।
अरविंद पनगढ़िया की जगह लेंगे राजीव कुमार
