रोहतक, रक्षाबंधन के लिए रोडवेज ने अपनी तैयारी कर ली है। इस मौके पर महिलाएं रोडवेज की बसों में ३६ घंटे फ्री में यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए चंडीगढ मुख्यालय ने सभी रोडवेज डिपो को पत्र जारी कर दिया है। वहीं गुरुग्राम रोडवेज डिपो ने इसके लिए अधिक बसें और कर्मचारियों की अधिक ड्यूटी लगा दी है। त्योहार पर कोई भी बहन अपने भाई को राखी बांधने के लिए रोडवेज की बसों में प्रदेश के किसी भी जिले में अपने 15 साल तक बच्चे के साथ फ्री यात्रा कर सकेंगी। रोडवेज शुक्रवार से इसकी शुरुआत कर देगा। रोडवेज शुक्रवार से बस स्टैंड से पर जिस भी रूट की सवारी अधिक मिलेगी उसी रूट पर बस को भेज दिया जाएगा। रोडवेज की सभी बसों में महिलाएं 6 अगस्त को दोपहर 12.00 बजे से 7 अगस्त रात को 12 बजे तक रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए रोडवेज ने अधिक कर्मचारी और बसों को चलाने का फैसला लिया है। हरियाणा प्रदेश सरकार द्वारा रक्षा बंधन पर रोडवेज की सभी बसों में महिलाएं फ्री यात्रा का लाभ वोल्वो बसों में लागू नहीं होगा। जो महिला या अन्य कोई भी यात्री वोल्वो बस में यात्रा करेगा उसकों रूटीन की तरह ही किराया वसूल किया जाएगा।
रक्षा बंधन के लिए रोडवेज ने अपनी तैयारी की है।
रक्षाबंधन पर हरियाणा की बहनों को तोहफा,36 घंटे के लिए फ्री बस सफर
