सतना,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि मैहर को देश का सबसे अच्छा और सबसे सुन्दर तीर्थ स्थल बनाया जायेगा। मैहर के अधोसंरचना विकास सौन्दर्यीकरण नागरिक सेवाओ और आस-पास के महत्वपूर्ण धार्मिक पुरातत्व और पर्यटन महत्व के स्थलो के विकास को शामिल कर मैहर के मिनी स्मार्ट सिटी की 270 करोड रूपये की कार्ययोजना प्रारंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री मैहर स्टेडियम मे आयोजित विशाल जनसभा में मिनी स्मार्ट सिटी की 270 करोड रूपये की दिव्य मैहर कार्ययोजना के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के जून माह मे मैहर के विकास की 103 घोषणाए की गई थी जिनमे 79 पूरी हो गई है और शेष सभी एक-एक घोषणाए पूरी की जायेगी। उन्होने कहा कि मैहर क्षेत्र के किसानो के लिये सिंचाई की योजना भी तैयार कर स्वीकृत कर ली गई है। इसका शुभारंभ भी दीवाली के आसपास किया जायेगा। उन्होने कहा कि झुकेही से सरलानगर की सड़क भी शीघ्र स्वीकृत की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि किसानो को फसल की पैदावार का लाभकारी मूल्य दिलाया जायेगा। फसलो के दाम कम होने पर भी बाजार के बिक्री रेट और समर्थन मूल्य के बीच के अंतर की राशि किसानो के खाते मे दी जायेगी। उन्होने कहा कि किसान कर्ज माफी नही बल्कि अपनी फसलो का उचित मूल्य चाहते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही कृषि मूल्य लागत आयोग भी बनाया जायेगा
270 करोड रूपये में बनेगा दिव्य मैहर
