नई दिल्ली,नीट (एमबीबीएस और बीडीएस पाठयक्रमों में नामांकन के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश पऱीक्षा) में पंजाब के नवदीप सिंह टॉपर रहे हैं जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: मध्य प्रदेश के अरचित गुप्ता और मनीष मुलचंदानी रहे। नवदीप ने 700 अंक में से 697 नंबर हासिल किये। सात मई को आयोजित की गयी परीक्षा में कुल 11,38,890 छात्र नीट में शामिल हुये थे जिसमें से 6,11,539 ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास किया।
इनमें से 2,66,221 अभ्यर्थी पुरूष जबकि 3,45,313 महिलाएं हैं। आठ समलैंगिक भी परीक्षा में शामिल हुये थे जिसमें से पांच पास हुए हैं। उच्चतम न्यायालय से बोर्ड परिणाम घोषित करने की अनुमति मिलने के बाद केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12 जून को नीट-2017 के परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की।
उच्चतम न्यायालय ने मद्रास उच्च न्यायालय के उस अंतरिम आदेश पर 24 मई को रोक लगा दी थी जिसमें सीबीएसई को नीट-2017 का परिणाम प्रकाशित करने पर रोक दिया गया था। सबसे अधिक परीक्षार्थी 9,13,033 ने अंग्रेजी में जबकि 1,20,663 ने हिन्दी में परीक्षा दिया था।
पांच ट्रांसजेडर छात्रों ने पास की नीट परीक्षा
नीट में इस साल आठ ट्रांसजेंडर्स ने हिस्सा लिया था, जिनमें से पांच को सफलता हासिल हुई है।
पिछले साल ट्रांसजेंडर वर्ग के नौ छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से तीन को सफलता हासिल हुई। उच्चतम न्यायालय ने साल 2014 के अपने ऐतिहासिक फैसले में ट्रांसजेंडर्स के का दर्जा दिया था।
टॉप 10 सूची
नाम अंक राज्य
1. नवदीप सिंह -697 पंजाब
2. अर्चित गुप्ता- 695 मध्यप्रदेश
3. मनीष मूलचंदानी- 695 मध्यप्रदेश
4. सनर्किथ सदानंद-692 कर्नाटक
5. अभिषेक डोगरा- 691 महाराष्ट्र
6. डेरिक जोसेफ-691 केरल
7. कनीश तयाल- 691 हरियाणा
8. निकिता गोयल-690 पंजाब
9. आर्यन राज सिंह- 690 उत्तर प्रदेश
10 तनीश बंसल- 685 पंजाब