जयपुर,राजस्स्थान के बीकानेर और जोधपुर जिलों के ग्रामीण इलाके में रात में महिलाओं के बाल काटे जाने की कुछ घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इन मामलों की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इसके पीछे टोने-टोटके या फिर तंत्र-मंत्र का मामला हो सकता है।
जोधपुर के तिंवरी की नट बस्ती में रात घर मे सो रही एक महिला के बाल काट लिए गए। इससे पहले जोधपुर के फलौदी में एक बच्ची के बाल काट लिए गए थे। परिजन ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है। लड़की की नाभि पर त्रिशूल और चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसी ही घटनाएं चिमाणा, चाखू, रियां और बेदू गांवों में भी देखी गई हैं। इससे पहले बीकानेर के ग्रामीण इलाकों के नोखा, राइसर, नापासर, गिगाला, बीठनोक, हिंयादेसर, बज्जू आदि गांवों में रात में महिलाओं के बाल काटे जाने की बात सामने आयी थी। इसके बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं। मामले की जांच करने वाले अधिकारियों का मानना है कि ऐसी घटनाओं के पीछे तंत्र-मंत्र का चक्कर हो सकता है।