भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुआई करेंगी रानी

नई दिल्ली,भारतीय स्ट्राइकर रानी रामपाल जोहानिसबर्ग में 8 जुलाई से शुरू हो रहे हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में महिला टीम की अगुआई करेंगी। टूनार्मेंट के लिए डिफेंडर सुशीला चानू पुखरामबम को उप कप्तान बनाया गया है।
टीम में डिफेंडर के रूप में दीप ग्रेस एक्का, सुनीता लाकड़ा, मोनिका, सुशीला और गुरजीत कौर जैसी अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। सविता और रजनी इतिमार्पू के रूप में टीम में दो गोलकीपर शामिल हैं, जबकि मिडफील्ड में रितु रानी, लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, रेणुका यादव, निक्की प्रधान और नमिता टोप्पो को जगह मिली है। फॉरवर्ड के रूप में रानी के अलावा वंदना कटारिया, प्रीति दुबे, अनुपा बार्ला और रीना खोखर शामिल हैं।
भारत टूनर्मेंट में अपने अभियान की शुरुआत 8 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा। भारत को न्यूजीलैंड के अपने पिछले दौरे पर 5 मैचों की सीरीज में 0-5 से हार झेलनी पड़ी थी और हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। भारत को अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, चिली और अमेरिका के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।
महिला हॉकी टीम:
फॉरवर्ड- रानी रामपाल, वंदना कटारिया, प्रीति दुबे, अनुपा बार्ला और रीना खोखर।
गोलकीपर- सविता और रजनी इतिमार्पू।
डिफेंडर- सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, मोनिका, सुशीला चानू पुखरामबम और गुरजीत कौर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *