रीगा, पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा किये गये कलात्मक दो गोलों की बदौलत पुर्तगाल ने लात्विया को 3-0 से हराकर विश्वकप फुटबॉल क्वालिफायर में जीत दर्ज की। ग्रुप बी में पुर्तगाल ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर छ: मैचों से 15 अंक कर लिए। हालांकि वे ग्रुप में शीर्ष पर चल रहे स्विट्जरलैंड से तीन अंक पीछे हैं।
इस मैच में पुर्तगाल के सर्वकालीन शीर्ष स्कोरर रोनाल्डो ने अपने देश के लिए गोलों की संख्या 73 पहुंचा दी है। उन्होंने फिर 63वें पहले हाफ से चार मिनट पहले हैडर से गोल दागा और मिनट में रिकॉर्डो क्वेरेस्मा के क्रास पर हैडर से दूसरा गोल दाग दिया। उनका तीसरे गोल में भी हाथ रहा। आंद्रे सिल्वा ने 67वें मिनट में रोनाल्डो के पास पर टीम का तीसरा गोल किया।
रोनाल्डो के दो गोल ने दिलाई पुर्तगाल को जीत
