मुंबई,रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में महाराष्ट्र के बीड में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी लोग एक बस से पुणे से लातुर जा रहे थे। इसी दौरान बीड में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आठ लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को अहमदनगर सरकारी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। घायलों को वहीं भर्ती कराया गया है।
बस दुर्घटना में 9 यात्रियों की मौत,22 यात्री गंभीर रूप से जख्मी
