लखनऊ,उत्तर प्रदेश में एक गाय ने इंसानों की तरह दिखने वाला बछड़े को जन्म दिया है। बछड़े का ऊपर का हिस्सा बिल्कुल मानव जैसा था, जबकि उसके शरीर का निचला हिस्सा गाय की तरह था।हालांकि, उसकी जन्म के एक घंटे के अंदर मौत हो गई।भारतीय पशु आश्रय के श्रमिकों का मानना है कि यह विकृत नवजात बछड़ा एक ईश्वर का रूप हो सकता है।जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में मरे हुए बछड़े की ख़बर फैली वैसे-वैसे लोगों ने वहां आना शुरू कर दिया।उसको श्रद्धांजलि समर्पित करने के लिए सैकड़ों स्थानीय लोग आए। आस-पास के गांवों के लोग आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इकट्ठा हुए। लोगों का मानना है कि ये भगवान विष्णु का अवतार है।५० वर्षीय महेश कथुरिया, जो कि एक स्थानीय व्यापारी है वो बछड़े को देखने आए। उसे देखते ही वो बोले की भगवान ने एक गाय के शरीर के रूप में जन्म लिया है।यहां हम उनसे आशीर्वाद पाने के लिए आए है।उन्होंने कहा कि यह भगवान विष्णु का अवतार है। गाय आश्रय के प्रबंधक, राजा भैया मिश्रा ने बताया कि ‘यह एक चमत्कार है कि एक ऐसे बछड़े का जन्म हुआ। हजारों लोग इसे देखने के लिए यहां आए हैं हम इसका तीन दिन में संस्कार करेंगे और एक मंदिर इसके लिए बनाया जाएगा।साथ ही उन्होंने कहा कि इस अवतार ने निश्चित रूप से लोगों के बीच भक्ति भावना पैदा की है। उन्होंने कहा कि इसकी मां को एक कसाई से बचाया गया था। छह महीने पहले उसे आश्रय में लाया गया था।हालांकि, पशु स्वास्थ्य विशेषज्ञों का जन्म के बारे में एक अलग दृष्टिकोण है।जो कि उत्पन्न इस अंधविश्वास को मिटता है।भारत में वन्यजीव एसओएस के वरिज् पशु चिकित्सक डॉ अजय देशमुख ने कहा, कि यह एक शारीरिक विसंगति का मामला है।यदि एक जीन ठीक से विकसित नहीं हुई है या कोई गलती हुई है, तो यह विकृति का कारण बनती है।साथ ही ऐसी विसंगतियां होती हैं।इसके पीछे केवल वैज्ञानिक कारण हैं।
मानव के चेहरे वाले गाय के बछड़े का जन्म, देखने की उमड़ी भीड़
