इंदौर,जबरन कालोनी में रहने वाली छात्रा ने कल खुद को जला लिया। बताया जाता है कि वह पेपर बिगड़ने से परेशान थी। पुलिस के अनुसार भूमिका पिता विजय जगताप को कल गंभीर हालत में एमवाय लाया गया। उसके पिता ने बताया कि भूमिका 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसकी परीक्षा चल रही है। कल वह परीक्षा देकर आई तो परेशान दिख रही थी। घर पर बताया थ कि पेपर ठीक नहीं हुआ। इसके बाद उसने खुद को जला लिया। परिजन ने देखा तो अस्पताल ले गए, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेपर बिगड़ने पर स्कूली छात्रा द्वारा आत्मदाह
