मुंबई, इंदिरा गांधी पर मधुर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार में नील नितिन संजय गांधी की भूमिका निभा रहे हैं। नील के बाद इस फिल्म की हीरोइन कीर्ति कुल्हरी का भी नया अंदाज सामने आया है। इसके पहले लोगों ने फिल्म में नील नितिन मुकेश के लुक को देखा था। अब कीर्ति का जो दृश्य सामने आया है,उसमें वह जेल में बैठी दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर चोट निशान दिख रहे हैं।
नील फिल्म में संजय गांधी की भूमिका में काम कर रहे हैं। उनके संजय गांधी जैसे लुक की फोटो एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित हुई है। इधर,मीडिया में आई खबरों के अनुसार नील नितिन ने फिल्म में अपने लुक पर काफी मेहनत की है और इस फोटो के जरिए उनकी मेहनत साफ अलग दिखाई दे रही है।
इंदु सरकार में कीर्ति का अलग ही अंदाज है
