नई दिल्ली, भारत के सबसे सफल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के तीन मोबाइल फोन रविवार को होटल से चोरी हो गए। वह दिल्ली के द्वारका इलाके के पांच सितारा होटल में झारखंड की टीम के साथ रूके हुए हैं।
धोनी ने इसकी शिकयत द्वारका के सेक्टर 10 पुलिस थाने में दर्ज कराई है। अब एफआईआर दर्ज कर आग की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से इस बात का पता कर रही है कि आखिर इस घटना के पीछे किन लोगों का हाथ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 17 मार्च को होटल मं हुई आगजनी की घटना का लाभ उठा कर ही मोबाइल चोरी किए गए हैं। क्योंकि वह अपना सामान होटल में ही भूल गए थे।
धोनी के तीन फोन होटल से चोरी
